बस्तर का बोड़ा सबसे महंगा क्यों है? – bastar ka boda

बस्तर-का-बोड़ा-सबसे-महंगा-क्यों-है-bastar-ka-boda

बस्तर का बोड़ा bastar ka boda सबसे महंगा सब्जी में से एक है उस कुदरती सब्जी का नाम बोड़ा है, बोड़ा धरती से निकलने वाले जंगली खादय है। यह बोड़ा साल वृक्षों के नीचे ही निकलता है। जब बादलों की गर्जना होती है, उमस का वातावरण हो जाता है उस समय बोड़ा स्वत जमीन के अंदर आकार लेता है। स्थानीय ग्रामीण धरती को खोदकर बोड़ा निकालते है।

बोड़ा आकार में आलू से लगभग आधा या उससे भी छोटा होता है। रंग इसका भूरा होता है। उपर पतली सी परत एवं अंदर सफेद गुदा भरा होता है। मानसून आते ही उमस और बादल की गर्जनाओं के साथ ही बस्तर में लोगो के चेहरों पर एक अलग ही खुशी नजर आती है। यही वजह है कि यह सब्जी बोड़ा एक कुदरती सब्जी है। हम कह सकते हैं कि यह सब्जी भगवान का वरदान है।

बोड़ा अधिकांश हमारे छत्तीसगढ़ के बस्तर और बस्तर के आस-पास के इलाकों में पाया जाता है। बरसात के दिनों में बस्तर जिले में अक्सर स्थानीय तौर पर उगने वाले सब्जियों की बहार दिखाई देती है अगर आप बस्तर वासी है तो निश्चित ही बोडा नामक सब्जी को जानते होंगे बोड़ा कुदरत की नेमत है। दो-चार दिनों की बारिश के बाद जब चटख धूप होती है तब बोड़ा की खुदाई साल के पेड़ों के नीचे की जाती है। शुरूआती दौर का बोड़ा नरम छिलके और लजीज गुदे की वजह काफी महंगा होता है।

यह भी पढें – बस्तर के डेंगुर फुटु मशरूम क्यू इतना प्रसिद्ध है? 

ग्रामीण महिलायें इसे आज भी सोली एवं पायली के पैमाने से बेचती है। एक सोली लगभग 250 ग्राम की होती है वहीं पायली के अलग अलग मान है। एक सोली बोड़ा शुरूआत में 400 रू. एवं बाद में 50 रू. की दर से मिलता है। यह बस्तर की सबसे महंगी सब्जियों में से एक है फिर भी इसके स्वाद के कारण लोग बड़े शौक से बोड़ा खरीद कर खाते है। पूरे सीजन में बोड़ा की दर सौ रूपए किलो से नीचे नहीं होती।

इससे उलट सागौन वनों वाले दक्षिण बस्तर में इसकी पैदावार शून्य है। वहां की मांग की पूर्ति भी यहीं से होती है। उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन और खनिज तत्वों सहित औषधीय लाभ देने वाले बोड़ा के जायके के दीवाने शाकाहारी-मांसाहारी दोनों होते हैं। कोई खेड़ा भाजी के साथ की रेसिपी पंसद करता है तो कोई चिकन के साथ। बोड़ा सब्जी की खासियत है कि यह बस्तर एवं इसके आसपास के इलाकों में ही पाया जाता है।

बोड़ा में आवश्यक खनिज लवण एवं कार्बोहाईड्रेट भरपूर मात्रा में होता है। इसकी सब्जी बेहद ही स्वादिष्ट होती है। बाजार में आते ही लोग इसे खरीदने के लिये टूट पड़ते है। इसकी आवक सिर्फ शुरूआती बरसात तक लगभग एक माह तक ही होती है। इसलिये इसकी कीमत भी आसमान को छुती है।

इस सब्जी में कई गुणकारी तत्व मौजूद है जो की स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन और खनिज तत्वों का खजाना होता है और साथ ही साथ यह औषधीय लाभ प्रदान करने वाले होते हैं।

निष्कर्ष:-

बस्तर का बोड़ा bastar ka boda क्या आपने कभी खाई है ? नहीं तो बस्तर की बोड़ा सब्जी एक बार जरूर खाईये उम्मीद करता हूँ जानकारी आप को पसंद आई है। हो सके तो दोस्तो के साथ शेयर भी जरूर करे। ऐसी ही जानकारी daily पाने  के लिए Facebook Page को like करे इससे आप को हर ताजा अपडेट की जानकारी आप तक पहुँच जायेगी  |

!! धन्यवाद !!

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp

2 thoughts on “बस्तर का बोड़ा सबसे महंगा क्यों है? – bastar ka boda”

  1. वाकई बहूँत अच्छी खबर है लालच भर गया मन में आपने प्राकृतिक खाद्यान्न का सुंदर नमुना प्रस्तुत किया हैं आपको बहूँत बहूँत बधाइयां…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

On Key

Related Posts

बस्तर-क्षेत्रों-का-परम्परागत-त्यौहार-नवाखाई-त्यौहार

बस्तर क्षेत्रों का परम्परागत त्यौहार नवाखाई त्यौहार

बस्तर के नवाखाई त्यौहार:- बस्तर का पहला पारम्परिक नवाखाई त्यौहार Nawakhai festival बस्तर Bastar में आदिवासियों के नए फसल का पहला त्यौहार होता है, जिसे

बेहद-अनोखा-है-बस्तर-दशहरा-की-डेरी-गड़ई-रस्म

बेहद अनोखा है? बस्तर दशहरा की ‘डेरी गड़ई’ रस्म

डेरी गड़ाई रस्म- बस्तर दशहरा में पाटजात्रा के बाद दुसरी सबसे महत्वपूर्ण रस्म होती है डेरी गड़ाई रस्म। पाठ-जात्रा से प्रारंभ हुई पर्व की दूसरी

बस्तर-का-प्रसिद्ध-लोकनृत्य-'डंडारी-नृत्य'-क्या-है-जानिए

बस्तर का प्रसिद्ध लोकनृत्य ‘डंडारी नृत्य’ क्या है? जानिए……!

डंडारी नृत्य-बस्तर के धुरवा जनजाति के द्वारा किये जाने वाला नृत्य है यह नृत्य त्यौहारों, बस्तर दशहरा एवं दंतेवाड़ा के फागुन मेले के अवसर पर

जानिए-बास्ता-को-बस्तर-की-प्रसिद्ध-सब्जी-क्यों-कहा-जाता-है

जानिए, बास्ता को बस्तर की प्रसिद्ध सब्जी क्यों कहा जाता है?

बस्तर अपनी अनूठी परंपरा के साथ साथ खान-पान के लिए भी जाना जाता है। बस्तर में जब सब्जियों की बात होती है तो पहले जंगलों

Scroll to Top
%d bloggers like this: